पाली, गोरखपुर नगर पंचायत पाली के अमर सिंह नगर दरुआ में पिछले 36 घंटे से करीब 200 घरों की बिजली गुल थी। वार्डवासियों की परेशानी की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे देर रात मौके पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में लाइन जुड़वाकर आपूर्ति बहाल कराई, जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
बताया जा रहा है कि दरुआ में 11 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे कुछ लोगों द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा था। रविवार रात करीब साढ़े सात बजे लाइन में अचानक खराबी आ गई, जिससे घघसरा उपकेंद्र से जुड़े इलाके की आपूर्ति ठप हो गई।विद्युत कर्मी रात में ही मौके पर पहुंचे थे, लेकिन आरोप है कि निर्माण करा रहे लोगों ने रात में तार जोड़ने से मना कर दिया और सुबह आने की बात कहकर कर्मचारियों को वापस भेज दिया। सोमवार सुबह जब बिजली टीम दोबारा पहुंची तो स्थिति और गंभीर मिली। एक खंभे से दूसरे खंभे तक खींचे गए तार को लपेटकर रख दिया गया था और मनबढ़ों ने कर्मियों को उसे दोबारा जोड़ने से भी रोक दिया। इस मामले में जेई जयराम गुप्त ने थाने पर तहरीर भी दी है।
गांव में लगातार लाइन न रहने से वार्डवासी परेशान थे। सूचना पर अध्यक्ष प्रभाकर दुबे रात में ही मौके पर पहुंचे, उन्होंने मनबढ़ों को फटकार लगाई और खुद खड़े होकर गांव की लाइन जुड़वाकर बिजली सप्लाई चालू करवाई। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।