शादी समारोह से लौट रहे दंपती से छिनैती, दो आरोपी गिरफ्तार एम्स पुलिस ने मोबाइल, 2100 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामद
पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स छीना था, पुलिस ने मुकदमे में बढ़ाईं धाराएं
जौनपुर: साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने साहू धर्मशाला सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उच्च अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को एवं शिक्षको स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप निदेशक फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी लखनऊ गीता रानी गुप्ता जी, अतिविशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक सेंट्रल फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी नई दिल्ली रीता रानी गुप्ता जी, संस्थाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक घनश्याम गुप्ता जी, विशिष्ट अतिथि डॉ॰ विपिन कुमार गुप्ता असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी आगरा, संरक्षक राधेश्याम गुप्ता सेवानिर्वत सीडीओ, स्वागताध्यक्ष ननकऊ गुप्ता जी,कार्यक्रम संजयोज संतोष साहू (बच्चा जी), जय प्रकाश गुप्ता सेवानिवृत्ति उद्यान प्रभारी शाही किला, सतीश चंद्र गुप्ता आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
इसके बाद गणेश वंदना आरके साहू स्कूल के छात्रों ने प्रस्तुत किया एवं स्वागत गीत शालिनी गुप्ता अध्यापिका जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि गीता रानी गुप्ता जी ने कहा शिक्षा के साथ- साथ अन्य क्षेत्रो का भी कौशल ज्ञान अनिवार्य है, सभी शिक्षार्थियों को लगन एवं कर्मठता के साथ शिक्षा अर्जन करना चाहिये, क्योंकि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। बिना शिक्षा के समाज का विकास नहीं हो सकता।
अतिविशिष्ट अतिथि रीता रानी गुप्ता जी ने छात्रों को रील नहीं बनाने की सलाह दी एवं समय की सही दिशा मे सदुपयोग करने को कहा, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सिद्धार्थ साहू एवं ई॰ रमेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभा सम्मान समारोह को नन्हकउ गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्त,अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर लालजी गुप्ता सुजानगंज, स्वतंत्र साहू, डॉ चंद्रसेन जी, चंद्रसेन जी केराकत, शिवकुमार (मुन्ना), अरविंद बैंकर, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, योगेश साहू, राजेश गुप्ता पत्रकार, देवेन्द्र जी शाहगंज, अशोक बैंकर, संतोष साहू, घनश्याम साहू, जियाराम साहू, संजय गुप्ता एडवोकेट, शिव कुमार, पवन साहू निर्मल, देवदत्त साहू, धीरज साहू, सत्य नारायण मुफ्तीगंज, दीपक साहू, ओम प्रकाश साहू सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स छीना था, पुलिस ने मुकदमे में बढ़ाईं धाराएं
अंत्येष्टि स्थल के मेन गेट में दरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
जौनपुर / मड़ियाहूं ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने और क्षेत्र से होने वाले पलायन को रोकने के उद्देश्य से जौनपुर के
Leave a Comment: