व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /मो रफीक मिहींपुरवा बहराइच


व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /मो रफीक मिहींपुरवा बहराइच


बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना सुजौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़खड़िया के आनंद नगर में सोमवार देर रात नल पर पानी लेने गए 9 वर्षीय मासूम बच्चे राजवीर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग निकला
जानकारी के अनुसार राजवीर रात करीब 10:00 बजे नल पर पानी लेने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। बच्चे की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले में राजवीर के शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
ग्रामीणों और परिजनों द्वारा घायल मासूम को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सबसे दुखद बात यह है कि मासूम राजवीर के सिर से उसके पिता का साया पहले ही उठ चुका था। पिता की मृत्यु के बाद परिवार ने किसी तरह बच्चे का पालन-पोषण किया था। लेकिन तेंदुए के इस हमले ने परिवार से उनका मासूम चिराग भी छीन लिया
बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों के भीतर सुजौली क्षेत्र में तेंदुए के हमले की यह दूसरी गंभीर घटना है। लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेजने में भी डर रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से आबादी क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए की तत्काल निगरानी और पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है। इससे पहले भी सुजौली क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी और पालतू मवेशियों पर हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी के बावजूद यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

मासूम राजवीर की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और ग्रामीण अब तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।