अब तक न्याय अनुराग सागर


अब तक न्याय अनुराग सागर

अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में घर के सामने खेलते समय लापता हुए 2 साल के अनस का शव मंगलवार को तालाब से मिला। करीब 22 घंटे तक पुलिस स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाया। तालाब में अधिक दलदल होने के कारण नाव नहीं चल सकी। इसके बाद दूसरे तरीकों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को खोजा गया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है अनस अपने पिता मुजीद के साथ विंध्याचल में रहता था। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह वहां नहीं था। परिवार ने मोहल्ले और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला घर के पास तालाब और कुआं होने के कारण परिजनों को बच्चे के पानी में गिरने की आशंका हुई। स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। तालाब में दलदल ज्यादा होने के कारण नाव से सर्च ऑपरेशन नहीं चल सका। टीम ने दूसरे तरीकों और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रखी।करीब 22 घंटे की तलाश के बाद मंगलवार को अनस का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। बच्चे के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। देर रात पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने डॉग स्क्वायड और स्वाट टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया था प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।