अब तक न्याय अनुराग सागर


अब तक न्याय अनुराग सागर

अमेठी के कई इलाकों में रातभर बिजली की आंख
मिचौली से लोग परेशान रहे कहीं चार तो कहीं छह घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। लगातार कटौती के कारण इन्वर्टर जवाब दे गए जिससे मोबाइल और ई रिक्शा चार्ज नहीं हो सके.लंबे समय तक बिजली न रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। इससे लोगों को घरेलू कामकाज के लिए पानी जुटाने में दिक्कत हुई शुकुलपुर उपकेंद्र से शाम 6:30 बजे से रात 8:40 बजे तक बिजली बंद रही बताया गया कि मुख्य सप्लाई बंद होने के कारण यह असर पड़ा। इसके अलावा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते भी सप्लाई बंद रही पीठीपुर पावर हाउस से शाम 6:40 बजे से रात 8:40 बजे तक बिजली गुल रही इसके बाद रात 9:50 बजे से 11 बजे तक भी सप्लाई ठप रही जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। भादर उपकेंद्र से रविवार शाम से आधी रात तक दो बार में करीब चार घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। सुबह भी करीब दो घंटे तक सप्लाई बंद रही सुबह के समय चार बार ट्रिपिंग होने से करीब ढाई घंटे बिजली कटौती हुई लो वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली के उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर सके बिजली गुल रहने का असर दुकानों और छोटे कारोबारियों के काम पर भी पड़ा रात में बिजली न रहने से बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ी ग्रामीणों का कहना है कि बार बार ट्रिपिंग लो वोल्टेज और घंटों की कटौती से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है लोगों ने बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।