सहजनवा, गोरखपुर भीटी रावत स्थित रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज में मंगलवार को पूर्व सिंचाई राज्यमंत्री एवं सहजनवां के पूर्व विधायक स्व. शारदा प्रसाद रावत की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि स्व. शारदा प्रसाद रावत ने अपना सम्पूर्ण जीवन दबे-कुचले, गरीब और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे सच्चे अर्थों में जननेता थे। क्षेत्र की जनता आज भी उन्हें विकास पुरुष के रूप में याद करती है। समाज के किसी भी वर्ग पर संकट आने पर रावत जी हमेशा मजबूती से उनके साथ खड़े रहते थे।
उन्होंने बताया कि स्व. शारदा प्रसाद रावत का जन्म 11 अगस्त 1938 को हुआ था। वह 1974 में पहली बार सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उन्हें सिंचाई राज्यमंत्री बनाया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसानों के हित में व्यापक पैमाने पर नलकूपों का निर्माण कराकर खेती को नई दिशा दी। वर्ष 1989 में वे तीसरी बार सहजनवां से विधायक निर्वाचित हुए। पूर्वांचल की राजनीति में उनकी पहचान एक दिग्गज और संघर्षशील नेता के रूप में रही। 8 सितंबर 1991 को उनका निधन हो गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि स्व. रावत जी के विचार और उनके द्वारा किए गए विकास कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर अभिषेक यादव, सुरेंद्र यादव, चक्र सुदर्शन शुक्ला, अजीत यादव, मुरारी मौर्य, कोईल पासवान, शमशेर अली, प्रदीप यादव, विकास यादव, ताज मोहम्मद, मजनू, प्रेम यादव, मनीष यादव, रामानंद, अवधेश यादव, मो. नूर आलम, प्रमोद मिश्रा, मनोज सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, रामानंद यादव, रवि निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।