सीतापुर, 05 सितम्बर 2026 (सू0वि0)। जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी सात तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सिधौली में जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक करके सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करें।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
तहसील सिधौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 272 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित करते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद की अन्य तहसीलों में प्राप्त शिकायतों एवं मौके पर निस्तारित प्रकरणों का विवरण इस प्रकार रहा—
तहसील सदर: 55 शिकायतों में से 06 का मौके पर निस्तारण।
तहसील महोली: 31 शिकायतों में से 06 का मौके पर निस्तारण।
तहसील मिश्रिख: 54 शिकायतों में से 06 का मौके पर निस्तारण।
तहसील महमूदाबाद: 36 शिकायतों में से 07 का मौके पर निस्तारण।
तहसील लहरपुर: 39 शिकायतों में से 04 का मौके पर निस्तारण।
तहसील बिसवां: 48 शिकायतों में से 07 का मौके पर निस्तारण।
इस प्रकार जनपद की सातों तहसीलों में कुल 535 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 79 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सिधौली में उपजिलाधिकारी अवनीश मिश्रा, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।