अमेठी में श्रद्धा और उल्लास से मना शिक्षक दिवस
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी - सीडीओ
शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी - सीडीओ
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें आयी, 10 का तत्काल हुआ निस्तारण
अब तक न्याय/ धर्मेंद्र कुमार
रायबरेली मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 30, पुलिस 11, विकास 06 एवं अन्य 09 कुल 56 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 10 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
शिक्षक दिवस विशेष लेख भानु प्रताप दीक्षित
Leave a Comment: