‘चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो’ चौपाल में भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता, जांच और कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
आमोद कुमार
विधायक आशा मौर्य ने कहा—शिक्षित समाज ही देश की तरक्की का आधार
विधायक आशा मौर्य ने कहा—शिक्षित समाज ही देश की तरक्की का आधार
महमूदाबाद (सीतापुर)। किस्मत द्विवेदी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर बीआरसी महमूदाबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य ने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि “शिक्षा वह दूध है, जो पिएगा वह घर जाएगा।” जब देश के लोग शिक्षित होंगे, तभी देश तरक्की करेगा। शिक्षा व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को विकास की दिशा में आगे बढ़ाती है।
विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। आधुनिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण के साथ बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षक भविष्य के नागरिकों को तैयार करते हैं। देश के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक जिस प्रकार बच्चों को शिक्षा और संस्कार प्रदान करते हैं, उसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर दिखाई देता है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किस्मत द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावकों को विशेष रूप से जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा—“आधी रोटी खाओ, परंतु बच्चों को जरूर पढ़ाओ।” शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है।
कार्यक्रम में राहुल वाल्मीकि, नरेंद्र वर्मा, मानवेंद्र, राहुल राय, श्रीकृष्ण तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
अंत में उपस्थित लोगों ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
अब तक न्याय अनुराग सागर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत राजापुर नं०-2 निवासी राहुल दूबे को कौशांबी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
Leave a Comment: