राजकीय इंटर कालेज फुरसतगंज में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अनुज बाजपेई प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन से विद्यालय में जश्न का माहौल
अब तक न्याय अनुराग सागर
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। राम के नाम पर राजनीति की तपिश के बीच अब रामलला के चढ़ावे और उसकी कथित चोरी का मुद्दा गांव की चौपाल तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर चार ग्राम पंचायतों में आयोजित ‘चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो’ चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तीखे राजनीतिक प्रहार करते हुए धार्मिक आस्था से जुड़े मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
ग्राम पंचायत मथना खेड़ा, अरबई, कुरौली और सहेवा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में हुई बैठकों में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच के नाम पर मामले को दबाने और प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों से जनता अब सवाल पूछ रही है कि यदि आस्था से जुड़े धन के दुरुपयोग के आरोप सामने आते हैं तो कार्रवाई में देरी क्यों?दीक्षित ने आरोप लगाया कि “राम के नाम पर वोट मांगने वालों को पहले राम की आस्था का सम्मान करना सीखना होगा।” उन्होंने कहा कि जनता को जांच की निष्पक्षता और कार्रवाई का जवाब चाहिए, राजनीतिक नारों का नहीं।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय के बावजूद कार्रवाई स्पष्ट नहीं है और जांच प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कथित तौर पर एसआईटी की रिपोर्ट में कुछ नामों को लेकर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आस्था राजनीति की सीढ़ी नहीं, करोड़ों लोगों की भावनाओं का विश्वास है। यदि धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की रकम को लेकर कोई शिकायत या अनियमितता सामने आती है तो उसका जवाब राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि पारदर्शी जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई से होना चाहिए।चौपालों में ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याएं भी कांग्रेस नेताओं के सामने रखीं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, जिला महासचिव कालीचरण निगम, जिला सचिव बाबूराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मथना खेड़ा में ग्राम अध्यक्ष संजय रंजन, बूथ अध्यक्ष शिवप्रसाद, ललित यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप वर्मा व मंडल सचिव दिनेश भाई; अरबई में ग्राम अध्यक्ष प्रवीण सिंह, बूथ अध्यक्ष कुशल सिंह व दयैला पाल; कुरौली में ग्राम अध्यक्ष प्रवेश द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष तरुण द्विवेदी व किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकिशोर द्विवेदी तथा सहेवा में ग्राम अध्यक्ष रसीद खान व बूथ अध्यक्ष दिनेश प्रजापति समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत राजापुर नं०-2 निवासी राहुल दूबे को कौशांबी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि विधान से की पूजा-अर्चना, प्राकट्य के बाद प्रभु श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप को पालने में झुलाया
Leave a Comment: