जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत राजापुर नं०-2 निवासी राहुल दूबे को कौशांबी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।


*शिक्षक दिवस पर मिला प्रशस्ति पत्र, बधाई देने वालों का लगा तांता* 

जौनपुर 

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत राजापुर नं०-2 निवासी राहुल दूबे को कौशांबी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

बताते चलें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग कौशांबी द्वारा शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2026 को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के कौशांबी में प्रवक्ता डॉक्टर 

राहुल दुबे को अभिनव प्रयासों से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण का निर्माण किए जाने विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सार्थक प्रयासों से जनपद प्रशासन  सम्मानित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी कौशांबी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

प्रशस्ति पत्र दिए जाने से डॉ राहुल दुबे के गृह जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत राजापुर नंबर दो, शोभा फूल घर मंदिर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

 डॉ राहुल दुबे  मडियाहू तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार दुबे के ज्येष्ठ पुत्र है जो कि रसायन विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में जनपद कौशांबी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।