अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अमेठी में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोलने की मांग को लेकर अमेठी में विरोध दर्ज कराया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेशभर में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों पर गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अमेठी विधानसभा क्षेत्र में भी बैठक कर स्कूलों को फिर से संचालित करने की मांग उठाई गई सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने भेंटुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे झुल मुल का पुरवा सरैया मोहन में बैठक की। उन्होंने विद्यालय को दोबारा खोलने की मांग करते हुए पार्टी की ओर से विरोध दर्ज कराया.जयसिंह प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए हैं इससे कमजोर और पिछड़े वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं और उनका शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का भी आरोप लगाया.सपा नेता ने कहा कि समाजवादी लोग भाजपा को उसके मकसद में सफल नहीं होने देंगे। कमजोर और पिछड़े वर्ग के बच्चों के शिक्षा के हक और अधिकार के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि छात्रों, नौजवानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भाजपा को हटाकर विकास वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया है।उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही बंद विद्यालयों को फिर से शुरू कराया जाएगा ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो बैठक में दानबहादुर गौतम दिवाकर राममिलन नगीना और चमेली सहित कई लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: