आमोद कुमार


आमोद कुमार
बांदा। पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों का भरोसा बनना भी है। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब परिजनों से बिछड़े पांच वर्षीय मासूम को सिविल लाइन चौकी पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचा दिया।
जानकारी के अनुसार आश्रय काशीराम कॉलोनी निवासी दीपक (5) किसी कारणवश अपने माता-पिता से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बच्चे को चौकी लाकर सुरक्षित संरक्षण में रखा और पुलिस टीम को तत्काल उसके परिजनों की तलाश में लगाया।पुलिस की सक्रियता रंग लाई और कुछ ही समय में बच्चे के माता-पिता केशव और माया का पता लगा लिया गया। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मासूम दीपक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी और राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने सिविल लाइन पुलिस और चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनकी बड़ी चिंता कुछ ही देर में समाप्त कर दी।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशील कार्यशैली से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और मजबूत होता है। यह घटना बताती है कि सतर्कता, संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई किसी परिवार की सबसे बड़ी खुशी लौटाने का माध्यम बन सकती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।