रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर


रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में संयुक्त जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुलकर्णी की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राज प्रसाद, वन विभाग के अधिकारी श्री सचिन अन्ना साहेब ओहल, जिला मुख्य विकास अधिकारी सह कार्यकारी अधिकारी श्री अक्षय कुमार खेमुंडु, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार जेना, परियोजना प्रशासक सह समन्वित आदिवासी विकास अधिकारी श्री चंद्रकांत माझी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
जनसुनवाई में कुल 83 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 58 व्यक्तिगत तथा 17 सामूहिक शिकायतों की सुनवाई की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए।
इस अवसर पर रेडक्रॉस निधि से 8 जरूरतमंद लोगों को कुल 1 लाख 27 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं 17 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निपटारा किया गया।
जिन शिकायतों का तत्काल समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुलकर्णी ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चितरंजन नायक
रायगड (ओडिशा)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।