श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि अपर पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा गौरीशंकर मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; बिछुड़े बालक को उसकी मां से मिलाया गया*


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा गौरीशंकर मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; बिछुड़े बालक को उसकी मां से मिलाया गया*

पुलिस अधीक्षक  पीलीभीत के निर्देशन में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ गौरीशंकर मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को सतर्क एवं संवेदनशील रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम जलाभिषेक व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी दौरान मंदिर परिसर में एक बालक अपनी मां से बिछुड़ गया था। पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक को सकुशल उसकी मां से मिलाया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।