मातम कर कर्बला के शहीदों को किया याद, मजलिस के बाद निकाला गया जुलूस
र्जुन
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। प्रकृति का संतुलन केवल बड़े अभियानों से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी मानवीय संवेदनाओं से भी सुरक्षित रहता है। भीषण गर्मी में प्यास और भोजन की कमी से जूझ रहे बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पक्षी बचाओ अभियान को अब समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिलने लगा है।अभियान के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बांदा के प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह तथा कलक्ट्रेट कार्यालय के असलहा बाबू संदीप सिंह ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। दोनों ने बैंक परिसर में पेड़ों पर लगाए गए लकड़ी के घोंसलों में दाना डाला और मिट्टी के पात्रों में पानी भरकर पक्षियों के लिए नियमित दाना-पानी की व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अभियान संयोजक ने दोनों अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना भी सच्ची देशभक्ति का हिस्सा है।
अभियान संयोजक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में घर, दुकान, कार्यालय या सार्वजनिक स्थान पर एक पात्र में पानी और थोड़ा-सा दाना रखने की छोटी-सी पहल भी असंख्य पक्षियों के जीवन की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ जैव विविधता को भी मजबूती मिलेगी।:::
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
Leave a Comment: