11हजार लाइन के चपेट में आया संविदा कर्मी हालत गंभीर बरेली रेफर किया
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का शहर से लेकर पुलिस चैकी शाही तक लिया जायजा
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धनाराघाट का किया स्थलीय निरीक्षण
श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु घाट पर व्यवस्था का लिया जायजा
पीलीभीत सूचना विभाग 03 अगस्त 2026/श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता के दृष्टिगत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत श्रद्धालुओं के साथ जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों की सुख, शान्ति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को जलाभिषेक व दर्शन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, पंक्तिबद्ध व्यवस्था बनाई रखी जाये।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर से लेकर शाही पुलिस चैकी तक भ्रमण कर रूट डायवर्जन, वैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और भीड़ नियंत्रण पर नजर रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु धनाराघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट परिसर, जलस्तर व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाट पर सीमांकन को देखा। घाट पर गोताखारों, नाव व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं को निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही जल भरने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी नताशा गोयल, उप जिलाधिकारी पूरनपुर मयंक गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
अब तक न्याय/ विनय शुक्ला
Leave a Comment: