सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवालय
जंगल कौड़िया।
अब तक न्याय/ विनय शुक्ला
कमलापुर-सीतापुर
शिक्षा, नवाचार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पारवती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, कसमण्डा के सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश सिंह को उप जिलाधिकारी सिधौली अवनीश कुमार द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति-पत्र में उनके नवाचारपूर्ण शिक्षण, छात्र-केंद्रित शिक्षा, टीएलएम के प्रभावी उपयोग तथा विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण विकसित करने के प्रयासों की सराहना की गई है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शैक्षिक, सांस्कृतिक, एवं छात्रवृत्ति परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।
प्रशस्ति-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सत्य प्रकाश सिंह ने अपने व्यक्तिगत संसाधनों से लगभग ₹1 लाख की सहायता देकर विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी बैंक,राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा हेतु सहयोग तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा-भाव विकसित करने का सराहनीय कार्य किया है।
प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ शिक्षक विनय पाल सिंह,शिक्षक रवि प्रकाश सिंह, गिरिराज यादव अंकित सिंह नंदराम आदि ने हर्ष व्यक्त किया!
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जंगल कौड़िया।
रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अंजनी चतुर्वेदी अब तक न्याय बहराइच
रिपोर्ट अंजनी चतुर्वेदी /अब तक न्याय बहराइच
Leave a Comment: