रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अंजनी चतुर्वेदी अब तक न्याय बहराइच


रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अंजनी चतुर्वेदी अब तक न्याय बहराइच


मिहींपुरवा/बहराइच। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर रविवार को सुजौली क्षेत्र पूरी तरह शिवमय दिखा । शिव कांवर कमेटी सुजौली के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज पर हजारों शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल को कावड़ में भरकर बुढ़ेश्वरनाथ उर्फ बुढ़वाबा धाम के लिए कूच किया। "बोल बम", "हर हर महादेव" के गगनभेदी नारों और डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते कांवड़ियों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में डुबो दिया। यात्रा को निर्विघ्न और सुरक्षित बनाने के लिए कांवर कमेटी द्वारा मार्ग में कई सेवा शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां जलपान कि व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, राम सिंह, अवधराम यादव, आनंद कुमार, सुधीर शुक्ला, मिथलेश कुमार, अंजनी चतुर्वेदी विशाल गुप्ता, बृजमोहन, छोटेलाल गुप्ता सहित क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे और यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुजौली पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद है। श्रद्धालुओं का यह जत्था पैदल यात्रा करते हुए बुढ़ेश्वरनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विश्व के कल्याण की कामना क़ी ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, अवधराम यादव ने बताया कि कावरियों के भोजन एव विश्राम कि व्यवस्था कारीकोट मंदिर पर कि गई है।वही कारीकोट विश्राम स्थल पऱ शिव भक्त जसवंत प्रजापति सुजोली द्वारा गति वर्ष क़ी भांति इस बार भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पऱ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।