अब तक न्याय_पीलीभीत देवेश यादव सावन के पहले सोमवार पर पीलीभीत के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब


बोल बम के जयकारों से गूंजे मंदिर, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें

पीलीभीत।  
सावन माह के पहले सोमवार को जनपद के सभी शिवालय भक्तों की आस्था से सराबोर हो गए। सुबह 4 बजे से ही शिव मंदिरों के कपाट खुलते ही "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
जिला पीलीभीत 
शहर के प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर, अचलेश्वर मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर, ओढ़ाझार शिव मंदिर, इक्कोहत्तर नाथ मंदिर ब अनेक शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में जल, बेलपत्र, धतूरा और फूल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचे।

पंचायतों और मोहल्लों से कांवड़िए भी जल लेकर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए  पुलिस बल ब सिविल डिफेंस कोर के सेक्टर वार्डन ब अन्य पदाधिकारी तैनात रहे। सावन का पहला सोमवार भगवान शिव को विशेष प्रिय है। इस दिन व्रत और पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।व्रती महिलाओं ने बताया कि वे परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। युवाओं में भी शिवभक्ति को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।