श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि (HumanPapilloma Virus) टीकाकरण अभियान जनपद पीलीभीत में संचालित किया जा रहा है। एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण माना जाता है। समय पर टीकाकरण इस गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है।
    यह टीका पूर्णत सुरक्षित, गुणवत्तापरक एवं चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित आयु वर्ग (14 से 15 वर्ष) की बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऑकडे बताते हैं कि सम्पूर्ण विश्व के 160 से अधिक राष्ट्रों में उक्त टीके का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं तथा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित किया गया है कि टीके को लगाने से किसी भी प्रकार की उन्मजोरी, शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है। बाजार में टीके का मूल्य अत्यधिक है। भारत सरकार तथा राज्य सरकार के तत्वाधान में देश की प्रत्येक बेटी को सुरक्षा प्रदान करने हेतु उक्त टीकाकरण पूर्णतयः निशुल्क किया जा रहा है, जो जनपद की बेटियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने का सर्वोत्तम अवसर है।
    जनपद पीलीभीत में एच0पी0वी0 वैक्सीन का लक्ष्य 24,624 है जिसके क्रम में पीलीभीत में 02 अगस्त 2026 को 11.00 बजे तक यूविन पोर्टल के अनुसार  11195 लाभार्थियों को एच0पी0वी0 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। जो कि 45.4 प्रतिशत है इसी क्रम में जनपद पीलीभीत राज्य में 9 वाॅ स्थान एवं मण्डल में पीलीभीत प्रथम स्थान पर, बरेली द्वितीय स्थान, बदायूॅ तीसरे स्थान पर तथा शाहजहाॅपुर चैथे स्थान पर है। 
    एच0पी0वी0 वैक्सीन में ललौरीखेड़ा प्रथम, अमरिया द्वितीय, न्यूरिया तीसरे, पूरनपुर में चर्तुथ, बिलसण्डा पंचम, बीसपलुर छठे, बरखेड़ा सातवें एवं पीलीभीत नगर आठवाॅ स्थान पर है।  टीकाकरण सभी ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC)/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र PHC), मुख्यमंत्री आरोग्य मेले एवं पी0एम0एस0ए0 दिवस (प्रत्येक माह की 01.09.16.24 तारीख) व माह के प्रत्येक तीसरे शुक्रवार एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के प्रत्येक सत्र पर एच0पी0वी0  वैक्सीनेशन के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। टीका लगवाने हेतु बेटी का आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाणित करने वाले दस्तावेज तथा संबंधित का मोबाइल फोन (ओटीपी उपलब्ध कराने हेतु) साथ में ले जाना होगा।
    अतः आप सभी से यह अपील है कि इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करके पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराएं। टीकाकरण के संदर्भ में किसी भी प्रकार की भ्रांतियों अथवा अफवाहों पर ध्यान न देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
    आशान्वित हूँ कि आप सभी भी सक्रिय सहभागिता से जनपद में टीकाकरण अभियान पूर्ण सफलता को प्राप्त करेगा, जिसके फलस्वरूप जनपद की बेटियां स्वस्थ एवं सुरक्षित होंगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।