वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) अध्यक्षा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, बस्ती में होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप व वामा वेलन
वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन
आमोद कुमार
जीआरपी बांदा ने यात्री का खोया मोबाइल तलाश कर किया सुपुर्द
आमोद कुमार
बांदा। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और खोए हुए सामान की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना बांदा ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया।पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हरीनाथ सिंह के नेतृत्व में जीआरपी बांदा की टीम ने रविवार को यह सराहनीय कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार आकाश सोनी पुत्र संजय सोनी, निवासी ग्राम बेलापुर, थाना सिंधपुर, जनपद जालौन, उरई से कानपुर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन किसी अन्य यात्री के पास चला गया। सूचना मिलते ही जीआरपी बांदा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। अथक प्रयासों के बाद मोबाइल फोन बरामद कर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई तथा उसे उसके वास्तविक स्वामी आकाश सोनी को सुपुर्द कर दिया गया।मोबाइल वापस मिलने पर आकाश सोनी ने जीआरपी बांदा की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक हरीनाथ सिंह, उपनिरीक्षक शेर आलम खां, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल प्रारूप कुमार शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ.यशवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्याम कांत
बांदा
Leave a Comment: