पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ.यशवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्याम कांत


 पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ.यशवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती,  श्याम कांत महोदय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी थाना दुबौलिया द्वारा  दिनांक 02.08.2026 को आगामी पर्व चेहल्लुम के दृष्टिगत थाना परिसर में पीस कमेटी के पदाधिकारियो/आयोजको की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान उपस्थित पदाधिकारी /सदस्यों को त्योहार के संबंध उच्च स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों से  अवगत कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि चेहल्लुम का जुलूस परंपरागत मार्ग से ही परंपरागत ढंग से निकल जाए। परंपरागत रूप से कर्बला में दफन किया जाए । ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग मानक के  अनुरूप किया जाए । कोई भी इस तरह का गाना ना बजाया जाए जो किसी विशेष धर्म /जाति/राष्ट्र की भावनाओं को ठेस पंहुचे। उपस्थित सभी लोगों द्वारा त्योहार को सकुशल एवं परंपरागत रूप से मनाए जाने की बात कहते हुए त्योहार के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।