अर्जुन रौतेला आगरा। गौ, गंगा और गीता के संरक्षण एवं संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही सनातन समाज पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए आलोक शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सुनील शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में महाकालेश्वर मंदिर, दयालबाग में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पंडित सुनील वशिष्ठ के मार्गदर्शन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर देश और समाज के हित में संगठन को मजबूत बनाने तथा गौ, गंगा और गीता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।
स्वागत एवं सम्मान करने वालों में सुरेश कुलश्रेष्ठ, अनुराग जेटली, हरिओम चौहान, चौधरी आभा सिंह, प्रीति मिश्रा, रामचरण शर्मा, प्राप्ति श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सनातन समाज पार्टी के आगरा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र माथुर, प्रभारी अशोक केशवानी, एडवोकेट दिलीप गिरी, डॉ. डीपी त्यागी एवं आगरा की संपूर्ण कार्यकारिणी ने आलोक शर्मा एवं सुनील शर्मा के नेतृत्व पर विश्वास जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “जो गौ, गंगा, गीता की बात करेगा, वह देश पर राज करेगा।” उन्होंने कहा कि सनातन समाज पार्टी भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: