जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान,* *28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*


*जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान,*

*28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*जौनपुर।* जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 75 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

             पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 68 गैर-जमानती वारंटी (एनबीडब्ल्यू) तथा 7 वांछित अभियुक्त शामिल हैं। शाहगंज थाना क्षेत्र से चार वांछित एवं दो वारंटी, जबकि जलालपुर से दो वांछित और सिकरारा से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा केराकत से आठ, बक्सा से सात, खुटहन एवं मछलीशहर से पांच-पांच तथा अन्य थानों से भी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

           पुलिस प्रशासन का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का भय कायम रहे।

            जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा किसी भी वांछित या वारंटी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।