आमोद कुमार


 

बांदा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक नीलाशू चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए नीलाशू चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं किसान नेता सत्यपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि 5 अगस्त को बागपत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मनाई जाएगी। उन्होंने बांदा जनपद के अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों से कार्यक्रम में पहुंचकर किसान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश और देश में छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाया जा रहा है तथा महिलाओं, मुस्लिम समाज और पिछड़े वर्गों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से 5 अगस्त को बागपत पहुंचकर सत्यपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान हितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता को श्रद्धांजलि देना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है।महोबा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया ने कहा कि महोबा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बागपत कार्यक्रम में शामिल होंगे।बैठक में शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, प्रद्युम्न दुबे, रमेश चंद्र कोरी, पवन देवी कोरी, गजेंद्र पटेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई, संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव प्रसाद वर्मा, मोहम्मद इदरीस, संजय द्विवेदी, सूरज बाजपेई, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, अमित तिवारी, शोयब रिजवी, कालीचरण साहू, बाबूराम यादव, रामकुमार सिंह, हेमंत वर्मा, बी. लाल भाई, के.पी. सेन, अशोक वर्धन, जिला प्रवक्ता राजेश पप्पू, धीरू पांडेय, आरिफ निजामी, राजबहादुर गुप्ता, रमेश साहू, अंबिका खेंगर, सत्यम वर्मा, शिवांश, कुलदीप, शब्बीर सौदागर, छेदी लाल, इस्लाम, गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।