शमसाबाद



शमसाबाद सावन के पावन प्रथम सोमवार को लेकर पहले से ही ढाई घाट गंगा नदी तट पर अगाध श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ियों और श्रद्धालुओं काआना सुरु हो गया इस पावन अवसर परपुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यबस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर 
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था की कमान खुद शमसाबाद थाना दरोगा नरेश चंद ने संभाल रखी थी। वे अपनी पुलिस टीम के साथ चिलचिलाती धूप और भारी भीड़ के बीच लगातार गंगा घाट पर मुस्तैद रहे। उन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि खुद आगे बढ़कर गहरे पानी में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को सचेत किया। उन्होंने भावुक अपील करते हुए सभी से सुरक्षित दायरे में ही रहकर स्नान करने की हिदायत दी, ताकि आस्था के इस महापर्व में किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। पुलिस प्रशासन की इस सजगता और सेवाभाव की स्थानीय जनता और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।