20 वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण/चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
गोरखपुर
गोरखपुर
गोरखपुर, पीपीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात लगभग 11 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी के समीप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर (वाहन संख्या UP 55 AA 1832) कैंपियरगंज से पीपीगंज की ओर आ रही थी। जैसे ही कार पीपीगंज पुलिस चौकी के पास पहुंची, चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई।कार में प्रिंस सिंह (25 वर्ष) तथा आकाश (6 वर्ष) निवासी कानापार, थाना पीपीगंज, सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वाहन का शीशा तोड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों को गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है।घटना के बाद पीपीगंज चौकी प्रभारी आदित्य सिंह ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार अधिक होती या वह डिवाइडर पार कर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते वाहन रुक जाने से एक गंभीर दुर्घटना टल गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर
#सीतापुर #महोली #पिपरांवा #जलभराव #ग्रामीणसमस्या #विकास
फतेहगढ़।
Leave a Comment: