#सीतापुर #महोली #पिपरांवा #जलभराव #ग्रामीणसमस्या #विकास


#सीतापुर #महोली #पिपरांवा #जलभराव #ग्रामीणसमस्या #विकास
ब्यूरो रिपोर्ट : सीतापुर
महोली (सीतापुर)। विकास खंड महोली की ग्राम पंचायत पिपरांवा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। गांव में आज तक पक्की सड़क और जल निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में जगह-जगह पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण रास्ते कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क एवं नाला निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि ग्राम पंचायत पिपरांवा में शीघ्र सड़क और नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके तथा गांव का समुचित विकास सुनिश्चित हो।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।