प्रेस विज्ञप्ति



जौनपुर, 2 अगस्त। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद इकाई जौनपुर की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को पत्रकार संघ भवन में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

संरक्षक डॉ. राम सिंगार शुक्ल गदेला ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व में भी अनेक अध्यक्ष रहे हैं, किन्तु संजय अस्थाना के नेतृत्व में संगठन ने जनपद में जो पहचान बनाई है, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि जिस स्तर के आयोजन की तैयारी की जा रही है, वैसा कार्यक्रम जनपद में पिछले लगभग पचास वर्षों में नहीं हुआ है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन के इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने की अपील की।

उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को प्रत्येक सदस्य अपना व्यक्तिगत दायित्व समझते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सफल बनाने में जुट जाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह करेंगे।

इस अवसर पर क्राइम प्वाइंट साप्ताहिक समाचार पत्र की संपादिका श्रीमती कमलेश गुप्ता ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उनके समाचार पत्र के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में देवेंद्र खरे, आर.पी. सिंह, अखिलेश यादव, दया शंकर निगम, सतीश चंद्र शुक्ल, अभिषेक सिंह, कमलेश कुमार, विनोद यादव, राजेश गुप्ता, रतन लाल, विद्याधर राय, अमित निगम, श्याम रतन श्रीवास्तव, इकराम अंसारी, सोनू उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, विशाल सोनकर, बख्तियार आलम, दानिश इकबाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव लक्ष्मी नारायण मौर्य ने किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।