रायगड़ रेल मंडल के एडीआरएम बने ए. गौरी शंकर राव
रायागड़
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत बैशपुर गांव में रविवार को एक
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत बैशपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित एक कुएं में मां और बेटी गिर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला।
हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना गैपुरा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरेश चंद द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भिजवाया।
पीएचसी सर्रोई में चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसका उपचार शुरू किया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रशासन हुआ सक्रिय
Leave a Comment: