शीर्षक: कन्नौज के महमुदापूर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या का मामला, पुलिस जांच में जुटी
कन्नौज जनपद के महमुदापूर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर की कथित अवैध हत्या का मामला
प्रशासन हुआ सक्रिय
सहजनवा, गोरखपुर
नगर पंचायत घघसरा के रिठुवाखोर रोड पर बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शटर और कमरों के ताले तोड़कर घर से 50 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के जेवरात ले गए।
पुलिस के अनुसार घघसरा चौकी क्षेत्र निवासी सुनील जायसवाल और अनिल जायसवाल का मकान पिछले कुछ समय से बंद था। दोनों भाई मुंबई में रहते हैं। घर में रह रही उनकी बुजुर्ग मां बीमार हैं और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। इसी कारण वह रिश्तेदार लहबर जायसवाल के यहां रह रही थीं।
शनिवार को जब परिजन मां का हालचाल लेने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि सभी कमरों के ताले भी तोड़ दिए गए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। जांच में पता चला कि चोरों ने अलमारी से 50 हजार रुपये नगद और लगभग उतनी ही कीमत के जेवर चोरी कर लिए।
सूचना मिलते ही घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय और दरोगा अतुल कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
इस घटना के बाद घघसरा बाजार और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कन्नौज जनपद के महमुदापूर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर की कथित अवैध हत्या का मामला
लखीमपुर खीरी: बाहरी बर्खास्त सिपाही ने उठाए सवाल, साजिश की जांच हो
हरदोई, संडीला।
Leave a Comment: