आलोक शर्मा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
अर्जुन रौतेला आगरा। गौ
बांदा
बांदा। सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान, बांदा के प्रांगण में बहुप्रतीक्षित सभागार एवं डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को भूमि पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाँदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती कृष्णा देवी पटेल रहीं। उनके कर-कमलों से भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के दूर-दराज के गांवों, कस्बों और शहर से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के उपरांत संस्थान के पूर्व निर्मित सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से समाज के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी और नया सभागार युवाओं को अध्ययन, शोध और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व मंत्री अयोध्या सिंह पटेल, एमएलसी प्रत्याशी शिवशंकर निरंजन, जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार पटेल एवं सुमनलता पटेल, पूर्व प्रोफेसर डॉ. सदाशिव भारतीय, डॉ. प्रदीप सिंह पटेल, डॉ. सुधीर सिंह पटेल, डॉ. सुशील सिंह पटेल, डॉ. विनीत सिंह पटेल, पूर्व डीडीसी गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल तथा पटेल उत्थान समिति, बबेरू के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।संस्थान के महामंत्री विजयराम पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जगदीश सिंह पटेल और अनूप सिंह पटेल ने किया। संस्थान परिसर में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया, जिसका संचालन कोषाध्यक्ष रोहित सिंह पटेल एवं प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल (एडवोकेट) ने कराया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष मुंगी प्रसाद पटेल ने सभी अतिथियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक आर.पी. सिंह पटेल, शिवपूजन सिंह पटेल, कृष्णलेंद्र सिंह पटेल सहित राजकरन ठेकेदार, राममूरत, सुमन सिंह रोहणी पटेल, पी.सी. पटेल (जनसेवक), राजेश पाटीदार, द्वारिका सिंह पटेल (एडवोकेट), रमेश मास्टर, राजेश मास्टर, छेदीलाल पटेल, अवधेश पटेल (एडवोकेट), राममूर्ति सिंह पटेल, सुरेंद्र सिंह पटेल, प्रेम नारायण पटेल, जितेंद्र पटेल, प्रभाकर सिंह पटेल, रवि प्रकाश उर्फ संजय सिंह, विद्याभूषण पटेल, राममिलन फौजी, चंद्रपाल पटेल, अमितेंद्र पटेल, डी.के. पटेल, उमेश सिंह पटेल, विश्व प्रकाश पटेल सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अर्जुन रौतेला आगरा। गौ
जौनपुर।* ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद इकाई जौनपुर की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को पत्रकार संघ
Leave a Comment: