गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण-
गोरखपुर
रोमांचक यात्रा पूरी
रोमांचक यात्रा पूरी
आमोद कुमार बांदा उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की अभिनव पहल द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट ने एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए बुंदेलखंड के ऐतिहासिक कालिंजर किले को देशभर के बाइक प्रेमियों के लिए नए आकर्षण के रूप में स्थापित किया है। लखनऊ से शुरू हुई लगभग 330 किलोमीटर लंबी इस दो दिवसीय मोटरसाइकिल यात्रा में 65 बाइक राइडर्स ने हिस्सा लिया और कालिंजर की ऐतिहासिक धरोहर, बुंदेलखंड की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण संस्कृति तथा स्थानीय खानपान का अनुभव प्राप्त किया।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि विजिट माय स्टेट अभियान का उद्देश्य उन पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है, जो ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध होने के बावजूद अब तक अपेक्षाकृत कम चर्चित रहे हैं। उनके अनुसार कालिंजर किला उत्तर प्रदेश की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है और एडवेंचर टूरिज्म के माध्यम से इसे देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा।
पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि द राइडिंग चैप्टर्स केवल बाइक यात्रा नहीं, बल्कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों को अनुभव के माध्यम से समझने और उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ने की पहल है। उनका कहना था कि जब पर्यटक स्थानीय संस्कृति, लोगों और परंपराओं से जुड़ते हैं तो वे स्वयं उस क्षेत्र के पर्यटन दूत बन जाते हैं।
राइडर्स बोले— ऐसा अभियान पूरे प्रदेश में होना चाहिए
प्रतिभागी अखिल मिश्रा ने कहा कि यह यात्रा केवल बाइक राइड नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के अनदेखे पर्यटन स्थलों को करीब से जानने का अवसर थी। उन्होंने यात्रा के बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
हर्षवर्धन गुप्ता ने कहा कि इस अभियान ने बुंदेलखंड की नई और सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत की। गुलमोहर ईको स्पॉट की ग्रामीण संस्कृति, कालिंजर किले की ऐतिहासिक भव्यता और चित्रकूट की आध्यात्मिक विरासत ने इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।
वहीं लखनऊ हार्ले डेविडसन ग्रुप के विमलेश मिश्रा ने कहा कि कालिंजर किले का ऐतिहासिक वैभव, प्राकृतिक सौंदर्य और पूरी यात्रा का अनुभव अत्यंत रोमांचक रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान उत्तर प्रदेश के अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यात्रा के दौरान राइडर्स ने कानपुर, बिंदकी और बांदा होते हुए कालिंजर किले का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने गुलमोहर ईको स्पॉट पर बुंदेलखंड की संस्कृति, स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक आतिथ्य का अनुभव लिया। इस रोमांचक यात्रा का समापन चित्रकूट में हुआ।अब देवदरी, राजदरी और चुनार की बारी
कालिंजर अभियान की सफलता से उत्साहित उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अब इसी माह द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट का दूसरा संस्करण आयोजित करेगा। इस बार बाइक राइडर्स देवदरी वॉटरफॉल, राजदरी वॉटरफॉल और ऐतिहासिक चुनार किले की रोमांचक यात्रा करेंगे। विभाग का लक्ष्य एडवेंचर टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और उत्तर प्रदेश के कम चर्चित पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
Leave a Comment: