रिपोर्ट अंजनी चतुर्वेदी /अब तक न्याय बहराइच


 

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी (अंबेडकर नगर) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान बहराइच विभाग के मिहींपुरवा प्रखंड के संदीप सिंह द्वारा पूर्व में प्रखंड अध्यक्ष, विभाग उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों का समर्पण, सूझबूझ एवं संघर्षपूर्ण कार्यशैली के साथ सफल निर्वहन करने पर प्रांत नेतृत्व ने उन्हें प्रांत प्रशासनिक विशेष संपर्क प्रमुख का नवीन दायित्व सौंपा।
प्रांत नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि संदीप सिंह अपने अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संदीप सिंह को नवीन दायित्व मिलने पर बहराइच सहित समस्त कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।