शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह को उप जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
अब तक न्याय/ विनय शुक्ला
गोरखपुर
गोरखपुर
युगऋषि परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा युवा शक्ति को आत्मनिर्माण संगठन, सेवा एवं रचनात्मक युग निर्माण के कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, गोरखपुर के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गोरखपुरमें युवा चेतना कार्यशाला का भावपूर्ण, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। नौजवानों उठो, राष्ट्र के जागरण का समय आ गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिव्राजक द्वारा प्रस्तुत ओजस्वी एवं प्रेरणाप्रद गी नौजवानों उठो, राष्ट्र के जागरण का समय आ गया । गीत की प्रेरक स्वर-लहरियों ने उपस्थित युवाओं में राष्ट्र जागरण, समाज सेवा एवं युग निर्माण के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। पूरा वातावरण मिशन भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यशाला में गायत्री महामंत्र, गुरुवंदना एवं मिशन गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं रचनात्मक ऊर्जा प्रदान की गई।
युवा शक्ति नवयुग निर्माण की आधारशिला
कार्यशाला में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि युवा शक्ति को केवल संख्या के रूप में नहीं, बल्कि संस्कारवान, स्वस्थ, भावनाशील, अनुशासित, सेवाभावी एवं जिम्मेदार नेतृत्व शक्ति के रूप में विकसित करना है।
युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे गुरुदेव के विचारों को केवल पढ़ने और सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन, परिवार और समाज में व्यवहार रूप
कार्यशाला के दौरान शांतिकुंज, हरिद्वार के युवा प्रकोष्ठ से अरविन्द कुमार यादव*द्वारा दूरभाष के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उन्होंने युवा संगठन को अधिक प्रभावी, संस्कारवान एवं परिणामपरक बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इनमें विशेष व्यसनमुक्त आंदोलन को गति देना भावनाशील एवं संवेदनशील युवा शक्ति का निर्माण
साप्ताहिक युवा बैठक की नियमिततबाल संस्कारशाला का संचालन एवं विस्तार
युवा मंडलों का गठन एवं सक्रियता 24 परिवारों का समूह बनाकर नियमित संपर्क एवं संगठन विस्तार
जैसे विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अरविन्द कुमार यादव ने इस बात पर बल दिया कि युवा संगठन की सफलता केवल संख्या बढ़ाने में नहीं, बल्कि ऐसे युवाओं के निर्माण में है जो स्वस्थ, संयमित, भावनाशील, संस्कारवान और समाज के प्रति उत्तरदायी हों। जन्म शताब्दी समारोह में युवा सहभागिता
आगामी नवंबर 2026 में आयोजित होने वाले जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय चरण को युवा चेतना के व्यापक अभियान में परिवर्तित करने के लिए कार्यशाला में विशेष मंथन सक्रिय टोली को सशक्त करने, नए युवा मंडलों के गठन एवं विस्तार, प्रत्येक ब्लॉक में सक्रिय युवा टीम तैयार करने तथा युवाओं को निश्चित दायित्व देकर कार्य को परिणाम तक पहुँचाने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
युवाओं का आह्वान किया गया कि जन्म शताब्दी समारोह केवल एक आयोजन न होकर गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने, युवा शक्ति को संगठित करने और
कार्यशाला में व्यसनमुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं सघन वृक्षारोपण, बाल संस्कार, जैसे रचनात्मक अभियानों को युवा शक्ति के माध्यम से गति देने पर विशेष बल दिया गया।
युवाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने, नए युवाओं को जोड़ने, युवा मंडलों को सक्रिय बनाने तथा सेवा एवं जनजागरण के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प कराया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन बच्चन प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ तिवारी एवं रंजना दीदी सहित युवा अजय गुप्ता, अनिल यादव, गणेश यादव, सुनील दुबे, अजय चौबे, राम सिधारे गुप्ता, राम अवध , काशीनाथ यादव, रामाश्रय यादव, दमयन्ती राय दीदी, परमानंद तिवारी, नवीन दुबे शक्तिपीठ व्यवस्थापक अवनींद्र पाण्डेय उप-जोन प्रभारी प्रभा शंकर दूबे सहित अनेक वरिष्ठ परिजनों, समन्वयकों एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम का प्रभावी, आत्मीय एवं प्रेरणाप्रद संचालन जिला समन्वयक जगन्नाथ द्विवेदी द्वारा किया गया।कार्यशाला के समापन अवसर पर युवाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन को स्वस्थ, श्रेष्ठ, संस्कारवान, अनुशाबनाने के साथ-साथ व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के महाअभियान में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय/ विनय शुक्ला
जंगल कौड़िया।
रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अंजनी चतुर्वेदी अब तक न्याय बहराइच
Leave a Comment: