र्जुन


र्जुन रौतेला आगरा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में सोमवार को शहर में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस के दौरान अंजुमनों ने नौहाख्वानी करते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया। इसके बाद जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
मिर्जा बाबर अली माल के इमामबाड़ा में आयोजित मजलिस में सैयद अली रजा जैदी ने खिताब फरमाया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन के परिवार पर अत्याचार किए गए और छोटे बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मजलिस के दौरान कर्बला की शहादतों को याद कर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
मजलिस के बाद जुलूस बरामद किया गया। जुलूस मिर्जा बाबर के इमामबाड़े से शुरू होकर मरहूम एयूब चिश्ती के इमामबाड़े, कटरा वजीर खां और सुभाष बाजार होते हुए इमामबाड़ा मिर्जा बाबर अली माल पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में शहर की विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी करते हुए कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अंजुमन पंजतनी शाहगंज, अंजुमन अतफाल-ए-गुलामाने हुसैनी, न्यू आगरा अंजुमन हुसैनी, नाई की मंडी, गढ़ी भदौर, रुई की चौकी समेत अन्य अंजुमनों ने नौहा और मातमी कलाम पेश किए।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। मौके पर जाफरी, एहतराम जाफरी, आफताब जाफरी, अफरोज अब्बास, इंसाफ अली हैदरी, इम्तियाज हुसैन, प्रिंस चिश्ती, आसिफ चिश्ती और अन्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।