आमोद कुमार



बांदा। सावन के प्रथम सोमवार पर महर्षि वामदेव मंदिर में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और देर शाम तक जलाभिषेक एवं दर्शन का क्रम निरंतर चलता रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। बैरिकेडिंग, कतारबद्ध दर्शन और यातायात प्रबंधन के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से भगवान शिव के दर्शन किए।
प्रातःकाल मंदिर समिति के सदस्य पुत्तन तिवारी, प्रकाश यादव, सुरेश साहू, चीता एवं नीरज तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार और महाआरती की। इसके बाद जिलाधिकारी सहित अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और जनपद तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जलाभिषेक के लिए जनपद के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रशासन और मंदिर समिति के समन्वय से दर्शन व्यवस्था सुचारु रही और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।पुलिस प्रशासन के अनुसार भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और सतत निगरानी की व्यवस्था की गई थी। पूरे दिन श्रद्धा, सुरक्षा और सुव्यवस्था के बीच सावन के प्रथम सोमवार का पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।