नया क्रतिंकारी :- आओ देश को को आजाद कराओ Gaurav Siddharth Ki Kavita
आओ देश को को आजाद कराओ Gaurav Siddharth Ki Kavita
Gaurav Siddharth
आओ देश को आज़ाद कराओ
आओ देश को आज़ाद कराओ,
सत्ता की जकड़ी बेड़ियाँ तोड़ जाओ।
अंधभक्ति और अज्ञानता का,
आँखों पर पड़ा पर्दा हटाओ,
जन-जन तक सच्चाई पहुँचाकर,
देश की वास्तविक हालत बताओ।
कैसे सपनों को लूटा गया,
कैसे जनता को बाँटा गया,
धर्म और जाति के नारों में,
हर इंसान को उलझाया गया।
हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर,
नफ़रत का बीज बोया गया,
भाईचारे की इस धरती को,
साज़िशों से खोखला किया गया।
देश नहीं संभाल पाए जो,
वो भविष्य क्या सँवारेंगे,
पेड़ों की छाँव छीनकर हमसे,
कैसे जीवन निखारेंगे?
लालच देकर वोट लिया,
वादों का महल सजाया था,
अब उनसे प्रश्न करो जाकर,
देश के लिए क्या कराया था?
जो कुछ बचा है, उसे बचा लो,
अब और समय गंवाना नहीं,
जागो, उठो और आगे बढ़ो,
अब यूँ ही सोते जाना नहीं।
भगत सिंह की ज्वाला बनो,
चन्द्रशेखर का साहस लाओ,
अन्याय के हर अंधकार में,
देश की मजबूत ढाल बन जाओ।
संविधान का मान बढ़ाओ,
लोकतंत्र की शान बचाओ,
मिलकर एक नया भारत गढ़ो,
आओ देश को आज़ाद कराओ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आओ देश को को आजाद कराओ Gaurav Siddharth Ki Kavita
जौनपुर /मड़ियाहूं तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान
कुमार सिद्धार्थ
Leave a Comment: