जौनपुर।* अपना दल (सोनेलाल) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष
जौनपुर।* अपना दल (सोनेलाल) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष
जौनपुर* ! मड़ियाहूं/ मछलीशहर। जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला और युवक की मौत हो गई। मड़ियाहूं क्षेत्र में दो माह की बच्ची को दूध पिला रही महिला को स
*सर्पदंश से महिला और युवक की मौत, तीन मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया*
*जौनपुर* ! मड़ियाहूं/ मछलीशहर। जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला और युवक की मौत हो गई। मड़ियाहूं क्षेत्र में दो माह की बच्ची को दूध पिला रही महिला को सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं मछलीशहर क्षेत्र में बिस्तर पर सो रहे 32 वर्षीय युवक को सर्प ने डस लिया। स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद स्वजन में कोहराम मचा है।
दूधमुंही बच्ची को दूध पिलाते समय सर्प ने डसा
बरसठी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी पंकज गौतम की पत्नी रीना गौतम शुक्रवार दोपहर घर में अपनी दो माह की बच्ची को दूध पिला रही थीं। इसी दौरान सर्प ने उनके पैर में डस लिया। जानकारी होते ही स्वजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्वजन एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रीना ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, घर में मौजूद सर्प को पकड़ने के लिए स्वजन ने सर्प मित्र को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद सर्प को रेस्क्यू कर लिया गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद स्वजन रीना को झाड़-फूंक के लिए गाजीपुर समेत अन्य स्थानों पर ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार सुबह थक-हारकर घर लौटे।
सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीना की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उनकी चार वर्ष की बेटी रिया, दो वर्ष की प्रिया और दो माह की दूधमुंही बच्ची है। तीनों मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया उठने से गांव में भी मातम पसरा है। पति पंकज गौतम भन्नौर बाजार में मोबाइल की दुकान चलाते हैं।
बिस्तर पर सो रहे युवक को सर्प ने डसा, मौत
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बसढुवा गांव में शुक्रवार रात बिस्तर पर सो रहे 32 वर्षीय कल्पनाथ बिंद को सर्प ने डस लिया। कुछ देर बाद नींद खुलने पर उन्हें शरीर में सर्प के काटने का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर।* अपना दल (सोनेलाल) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष
जौनपुर।* ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शनिवार को अधिकारियों
जौनपुर!* मुंगराबादशाहपुर सावन तेरस पर सुजानगंज स्थित ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।
Leave a Comment: