चोरी के मुकदमे में फरार युवक-युवती गिरफ्तार, पायल बरामद
जौनपुर!
जौनपुर!* मुंगराबादशाहपुर सावन तेरस पर सुजानगंज स्थित ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।
*15 दरोगा, 50 सिपाही संभालेंगे कमान,*
*48 घंटे चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री*
*भारी वाहनों के लिए बदला रूट,*
*सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी*
*जौनपुर!* मुंगराबादशाहपुर सावन तेरस पर सुजानगंज स्थित ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। प्रयागराज से गंगाजल लेकर पहुंचने वाले लाखों कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर तीन थानों की पुलिस के साथ 15 उपनिरीक्षक, 50 आरक्षी और पांच यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, विद्युत खंभों पर सुरक्षा के लिए पन्नी लगवाने तथा कांवड़ शिविरों को मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर लगाने के निर्देश दिए। प्रयागराज सीमा के पांडेपुर और प्रतापगढ़ सीमा के ईटहरा क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
सीमा क्षेत्रों में विशेष निगरानी
पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में संदिग्ध गतिविधियों, नशीले पदार्थों की बिक्री और अन्य अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। भीड़ के बीच नशाखोरी, छेड़छाड़, हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
48 घंटे चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री
कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ईटहरा, गोविंदासपुर और सरोखनपुर समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों पर करीब 48 घंटे तक चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
प्रयागराज से जौनपुर जाने वाले भारी वाहन बरना-जंघई-मछलीशहर होकर जाएंगे, जबकि जौनपुर से प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को प्रतापगढ़ के रास्ते भेजा जाएगा। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने और निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करने की अपील की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
हरियाणा: सोनीपत में पिता ने बेटियों से मिलने की चाहत में दम तोड़ दिया. बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से मना किया और वीडियो कॉल पर ही संस्कार देखा. बड़ी बेटी अनिता ने ऑनलाइन ₹5100 भेजे और संस्था को अंतिम संस्कार करने के
Leave a Comment: