*अपना दल (एस) की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर*
*कपिल देव सिंह बने वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया सचिव, पंचायत मंच की नई टीमों का गठन*
*जौनपुर।* अपना दल (सोनेलाल) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की स्वीकृति और प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद वाराणसी परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वहीं पंचायत मंच के जिला अध्यक्ष जय सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की नई टीम का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मछलीशहर निवासी कपिल देव सिंह को क्षेत्रीय मीडिया सचिव की जिम्मेदारी दी गई। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। कपिल देव सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व व वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से संभव है। प्रत्येक पदाधिकारी को जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटना होगा।
विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल और राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल ने की।
क्षेत्रीय कार्यकारिणी में विनोद यादव को उपाध्यक्ष, आनंद पाण्डेय को महासचिव तथा अंकित पाठक, महेंद्र कुमार पटेल, चंद्रेश्वर नारायण सिंह, विनोद कुमार पटेल और प्रदीप पटेल को सचिव बनाया गया। इसके अलावा शम्भेर पटेल, सुनील कुमार पाल, ओम प्रकाश पटेल, सूरज चौहान (रामबाबू), अंकित तिवारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एलपी सरोज और जय विजय गुप्ता को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
पंचायत मंच की मड़ियाहूं विधानसभा टीम में बृजराज सिंह, मनोज कुमार सिंह और राजेश कुमार मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, जबकि याकूब अली, विशाल सिंह, मनोज कुमार सिंह और शिवम सिंह को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रदीप कुमार पाठक समेत नौ कार्यकर्ताओं को जिला सचिव बनाया गया। निशांत सिंह व अर्चना मिश्रा जिला मीडिया सचिव और दीपक कुमार जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए।
बैठक में प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पंचायत मंच को सक्रिय बनाने और आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: