जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं से बड़ी खबर है, जहां सावन माह के पावन अवसर पर मोहल्ला मिश्राना स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बाबा बर्फानी का भव्य श्रृंगार


*मड़ियाहूं में बाबा बर्फानी का भव्य श्रृंगार महोत्सव, 75 कुंतल बर्फ से तैयार हुआ दिव्य स्वरूप*

जौनपुर /मड़ियाहूं 

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं से बड़ी खबर है, जहां सावन माह के पावन अवसर पर मोहल्ला मिश्राना स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बाबा बर्फानी का भव्य श्रृंगार महोत्सव आयोजित किया गया। इस बार महोत्सव का यह छठा वर्ष है।

प्रयागराज से आए कलाकारों ने करीब 75 कुंतल बर्फ से बाबा बर्फानी का आकर्षक और दिव्य स्वरूप तैयार किया। बर्फ से बने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महोत्सव के दौरान भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, पवन विश्वकर्मा, दुर्गेश खरवार, विनोद शर्मा, मोहित जायसवाल, संदीप मौर्या, शिवम मौर्य, रवि सिन्हा, विधायक डॉ. आर .के. पटेल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल,

पूर्व विधायक लीना तिवारी,

चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, सोनी जायसवाल,विनोद जायसवाल, नागेश निगम (रामलीला अध्यक्ष), गुड्डु साहू, पत्रकार राहुल गुप्ता,अनिल गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मड़ियाहूं में बाबा बर्फानी का यह दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। हर-हर महादेव!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।