रिपोर्ट संवाददाता : दीपक सक्सेना, सहसवान थानाक्षेत्र भोपा के शुक्रताल में आयोजित गंगादशहरा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुम


रिपोर्ट
संवाददाता : दीपक सक्सेना, सहसवान

थानाक्षेत्र भोपा के शुक्रताल में आयोजित गंगादशहरा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।

वहीं जनपद बदायूं के सहसवान क्षेत्र के ग्राम जफपुर गड़िया में गंगा दशहरा पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने “हर-हर गंगे” के जयकारों के साथ गंगा जी में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

गंगा घाट पर दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने गंगा मैया के दर्शन किए तथा पूरे श्रद्धा भाव से स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पर्व के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और घाट पर धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

मेले और स्नान के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई थी। समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए शरबत वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में वीरेंद्र, पप्पू, दिनेश, गोपाल, दीपक एवं दीपक सक्सेना सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।