मथुरा के थाना राया क्षेत्र के मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर कोयल गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए


मथुरा के थाना राया क्षेत्र के मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर कोयल गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए
बताया गया कि युवक का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा था। मृतक के शरीर पर ऊपरी वस्त्र नहीं थे, जबकि उसने काले रंग का लोअर पहन रखा था। शव को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक ट्रेन से गिरा हो सकता है, जिससे उसकी मौत हुई।
पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए और मौजूद लोगों से पूछताछ की। कोयल गांव निवासी धीरू ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है और संभव है कि हत्या के बाद शव यहां फेंका गया हो। वहीं राहगीर अजय का कहना है कि ट्रेन से गिरने की स्थिति में शव आमतौर पर लाइन के करीब मिलता है, लेकिन शव सड़क की ओर पड़ा होने से शक बढ़ रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और पड़ोसी जनपदों को सूचना भेज दी गई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।