देशभर में सोने की बढ़ती कीमतों और खरीदारी को लेकर दिए गए प्रधानमंत्री Narendra Modi के बयान पर अब विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में सराफा व्यापारियों ने पीएम मोदी की “सोना न खरीदने” वाली अपील के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए बाजार बंद कर दिया।
व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई और कमजोर बाजार के कारण कारोबार प्रभावित है, ऐसे में इस तरह की अपील से सराफा कारोबार को बड़ा नुकसान हो सकता है। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से बयान पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
सराफा कारोबारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि सोना भारतीय संस्कृति और निवेश का अहम हिस्सा है, और लोगों को खरीदारी से रोकना व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। बाजार बंद होने से करोड़ों रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है।
वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री की अपील देश की आर्थिक स्थिति और निवेश संतुलन को ध्यान में रखकर की गई होगी। हालांकि व्यापारियों का गुस्सा लगातार।
“सोना खरीदना बंद हुआ तो घरों के चूल्हे बुझ जाएंगे!” PM मोदी की अपील पर लखनऊ सराफा बाजार में बवाल।
Narendra Modi की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में सराफा व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। लखनऊ के आशियाना इलाके में करीब 250 सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। �
व्यापारियों का कहना है कि अगर लोग सोना खरीदना बंद कर देंगे तो हजारों दुकानदारों, कारीगरों और कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। सराफा एसोसिएशन के मुताबिक सिर्फ लखनऊ में करीब 30 हजार परिवार सीधे और 1 लाख से ज्यादा परिवार परोक्ष रूप से इस
व्यापारियों ने साफ कहा कि “दुकान बंद होने का मतलब सिर्फ व्यापार रुकना नहीं, बल्कि हजारों घरों के चूल्हे बंद होना है।” उनका आरोप है कि पहले से महंगाई और कमजोर बाजार की मार झेल रहे छोटे दुकानदार अब पूरी तरह टूट सकते हैं।
सराफा कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने राहत के लिए कदम नहीं उठाए, तो वे अपनी दुकानों की चाबियां सरकार को सौंपने को मजबूर होंगे। वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे को।
रीवा से पत्रकार सतेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: