जौनपुर: मड़ियाहूं में फायरिंग करने का आरोपी आलोक यादव गिरफ्तार* *रानीपुर गांव


*जौनपुर: मड़ियाहूं में फायरिंग करने का आरोपी आलोक यादव गिरफ्तार*

 *रानीपुर गांव में 16 अक्टूबर को हुई थी घटना, जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने भेजा न्यायालय*

                       *जौनपुर।* मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी आलोक यादव (26) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

                पुलिस के अनुसार, रानीपुर निवासी मानसिंह यादव ने 16 अक्टूबर को मड़ियाहूं थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जोगीपुर निवासी आलोक यादव पुत्र स्वर्गीय रामबहाल यादव ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 403/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

                   पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी मड़ियाहूं थाने में लूट, चोरी का माल रखने, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।