मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमले में फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित और हरमन सिंधू ने जिम्मेदारी ली है. पुलिस दिल्ली-पंजाब मॉड्यूल की भूमिका की जांच कर रही है, जो पुणे मॉड्यूल से अलग है.


दिल्ली और पंजाब मॉड्यूल के इस्तेमाल की आशंका

हालांकि टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पहली बार अनिल पंडित और हरविंदर संधू के नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों के अमोल बिश्नोई से करीबी संबंध हैं. मुंबई में पहली बार दिल्ली और पंजाब मॉड्यूल के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है. कथित तौर पर दोनों ने लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई के नाम पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि इन दावों और जिम्मेदारी लेने की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

 

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यदि इस हमले में बिश्नोई गैंग का हाथ है, तो महाराष्ट्र के पुणे मॉड्यूल के बजाय दिल्ली और पंजाब के नेटवर्क का इस्तेमाल क्यों किया गया.

जांच में कई अहम सवाल शामिल

  • क्या हमलावर पहले से प्रशिक्षित शूटर थे?
  • हमलावर जुहू में कितने दिन पहले पहुंचे थे?
  • क्या उन्होंने नेहरू नगर या सांताक्रूज में कोई मकान किराए पर लिया था?
  • उन्हें हथियार, मोटरसाइकिल और पैसे किसने उपलब्ध कराए?
  • वारदात के लिए स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिकल सपोर्ट किसने दिया?
  • मुंबई में उनका स्थानीय संपर्क या स्लीपर सेल कौन था?
  • हथियार और स्थानीय मददगारों की तलाश

तफ्तीश में जुटी पुलिस

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार देसी था या विदेशी. इसके साथ ही मोटरसाइकिल की व्यवस्था करने वाले व्यक्ति, आर्थिक मदद देने वालों और हमलावरों को पनाह या अन्य सहायता देने वाले संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है.

मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में हमलावरों के नेटवर्क, उनकी आवाजाही और स्थानीय मददगारों की भूमिका की जांच कर रही है. जांच का एक प्रमुख पहलू यह भी है कि विदेश में मौजूद बताए जा रहे शुभम लोंकर और जीशान अख्तर की इस कथित साजिश में कोई भूमिका थी या नहीं. फिलहाल, दिल्ली और पंजाब मॉड्यूल की भूमिका, हमले की जिम्मेदारी और स्थानीय नेटवर्क से जुड़े दावों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों और पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही हो सकेगी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।