जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के प्राकृतिक गुफा पनाहगाह को खोज निकाला. उन्हें इसे ध्वस्त कर दिया.


जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के अंतर्गत आने वाले खग इलाके के ‘शुप्लिन’ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने को ढूंढ निकाला और उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया.

 

आतंकियों की पनाहगाह बनी ‘प्राकृतिक गुफा’

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को शुप्लिन के जंगलों में एक गुफा दिखाई दी. जब इस गुफा की ठीक तरीके से जांच की गई, तो पता चला कि इसका इस्तेमाल आतंकवादी अपने छिपने के ठिकाने के रूप में कर रहे थे.

भारी मात्रा में घरेलू और खाने-पीने का सामान बरामद

सुरक्षा बलों ने इस ठिकाने से जरूरी घरेलू सामान जब्त किए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये सामान आतंकवादियों की तरफ से लंबे समय तक टिकने के लिए जमा किया गया था. यहां मिले राशन में 05 किलो चावल, 02 किलो प्याज, 01 किलो गुड़, मैगी नूडल्स के 02 पैकेट, अमूल ताजा दूध के 02 पैकेट, नमक का 01 पैकेट, रिफाइंड तेल का 01 पैकेट और एक्लेयर्स चॉकलेट का 01 पैकेट शामिल रहा. रसोई से जुड़े मिले जरूरी सामान में 01 गैस चूल्हा, 5 लीटर क्षमता वाला 01 पानी का जग, 02 पतीले, 02 थालियां और 01 गिलास है.

 

वहीं यहां पर ठंड से बचने के लिए 03 कंबल और 01 कालीन की भी व्यवस्था थी. गुफा में दूसरी जरूरी वस्तुओं में 02 डिब्बे प्रोटीन सप्लीमेंट, तंबाकू के 02 पैकेट, बैटरी सेल का 01 पैकेट और 01 अज्ञात बैग/पैकेट भी मिले.

बड़ी वारदात के होने की आशंका

इस ठिकाने से भारी मात्रा में प्रोटीन सप्लीमेंट, राशन और सर्दियों के कपड़े (कंबल) मिलने पर आशंका है कि आतंकवादी यहां लंबे समय तक छिपकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से उनकी यह योजना नाकाम हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन और आतंकियों के संदिग्ध नेटवर्क को लेकर जांच अभी जारी है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।