कानपुर देहात मूसानगर। दुकान के पास खेल रही तीन साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले जा रहे एक संदिग्ध को ग्रामीणों


दुकान के पास खेल रही तीन साल की बच्ची को उठा ले जा रहा संदिग्ध पकड़ा, पुलिस को सौंपा 

संवाददाता  : देवेन्द्र ठाकुर 

कानपुर देहात मूसानगर। दुकान के पास खेल रही तीन साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले जा रहे एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गजनेर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार मूसानगर बाजार के दिन सब्जी मंडी में परचून की दुकान लगाते हैं। रविवार शाम वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दुकान के पास खेल रही उनकी तीन वर्षीय बेटी आर्या को एक व्यक्ति गोद में उठाकर ले गया। कुछ देर तक बेटी दिखाई नहीं देने पर पिता ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच मुगुल रोड पर भोगनीपुर की ओर एक व्यक्ति को बच्ची गोद में लेकर जाते देख ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे रोक लिया और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा। एसओ अमिता वर्मा ने बताया की जाँच की जा रही है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।